बिजनौर, जनवरी 3 -- जिला स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट में शहजादपुर मदरसा की टीम ने जीतपुर को 15 रनों से हराकर मैच जीता। राजा भरत सिंह इंटर कॉलेज के खेल मैदान में आयोजित जिला स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को शहजादपुर मदरसा और जीतपुर की टीम के बीच मैच खेला गया। शहजादपुर मदरसा की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 7 विकेट पर 80 रन बनाए। जिसमें उस्मान ने सर्वाधिक 25 रनों का योगदान दिया। जीतपुर की ओर से देवराज ने तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए जीतपुर की टीम 65 रन बनाकर ऑल आउट हो गई, जिसमें देवराज ने सर्वाधिक 27 रन बनाए। शहजादपुर मदरसा की ओर से खालिद व उस्मान ने तीन तीन विकेट लिए। शहजादपुर मदरसा टीम के उस्मान को मैन ऑफ द मैच चुना गया, अंपायर अंकित राणा व रविल रहे। मैच में सचिन, विरल, शुभम, इमरान, दीपक का सह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.