बिजनौर, मार्च 20 -- नांगलसोती। आरबीएस के खेल मैदान में शहीद मेले का आगाज किया गया है। शहीदों की याद में यह मेला 23 मार्च तक लगेगा। शुक्रवार को राजा भरत सिंह इंटर कालेज के खेल मैदान में नौजवान भारत सभा के तत्वाधान में शहीद मेला लगना शुरू हुआ। शहीद मेला भगतसिंह, सुखदेव व राजगुरु की शहादत दिवस 23 मार्च तक चलेगा। ये मेला अपने शहीदों की क्रान्तिकारी विरासत को जीवित रखने, उनकी स्मृतियों से प्रेरणा लेने, उनके आदर्शों को पुनर्जीवित करने के उद्देश्य से लगाया जा रहा है। चार दिवसीय शहीद मेले में झूले, खाने पीने के स्टॉल के साथ ही क्रान्तिकारी साहित्य, क्रान्तिकारियों के जीवन पर पोस्टर प्रदर्शनी लगी है। इसके साथ ही हर शाम को विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम और फ़िल्म स्क्रीनिंग की जायेगी।आयोजन समिति के सामाजिक कार्यकर्ता हेमेन्द्र चौधरी,प्रदीप गोस्वामी, म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.