धनबाद, अगस्त 10 -- राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के तहत जिले में हुई स्क्रीनिंग में बीमार मिले करीब 700 बच्चों के इलाज की अब विशेष व्यवस्था होगी। इसके लिए धनबाद सदर अस्पताल परिसर में इनके इलाज की व्यवस्था की जाएगी। जरूरत पड़ने पर धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भी बच्चों का इलाज होगा। बता दें कि आरबीएसके की स्क्रीनिंग के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों में बच्चों की स्वास्थ्य जांच की गई थी। यह जांच आरबीएसके के डॉक्टरों द्वारा की गई है। इस स्क्रीनिंग में करीब 700 बच्चे ऐसे मिले हैं, जिन्हें आगे उपचार की जरूरत है। ज्यादातर स्कूली बच्चे हैं। इनमें बड़ी संख्या में बच्चे नेत्र रोग, ईएनटी (नाक, कान और गला) समेत अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं से पीड़ित पाए गए हैं। अब इन बच्चों को चिह्नित कर बीमारी के अनुसार उपचार उपलब्ध कराया जाएगा...