बलरामपुर, अगस्त 3 -- बलरामपुर, संवाददाता। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत बलरामपुर के डेढ़ वर्ष के मासूम को जन्मजात हृदय रोग से राहत मिली है। योजना के तहत उसकी निःशुल्क हृदय सर्जरी सफलतापूर्वक कराकर उसे नया जीवन दिया गया। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने बताया कि रेहरा बाजार विकासखंड के ग्राम कोटवा दरगाह कुतुबपुर निवासी काजी मोहम्मद तौहीद के एक वर्ष सात माह के पुत्र मोहम्मद हबीब में आरबीएसके टीम ने स्क्रीनिंग के दौरान जन्मजात हृदय रोग की पहचान की। इसके बाद उसे उपचार के लिए जेएनयू मेडिकल कॉलेज अलीगढ़ रेफर किया गया, जहां छह जुलाई को विशेषज्ञ चिकित्सकों ने सफल सर्जरी की। यह भी पढ़ें- जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित छह बच्चों को नई जिंदगी की उम्मीद, बाल हृदय योजना के तहत किशनगंज से पटना रवाना पूरा उपचार योजना के तहत निःशुल्क...