आरबीएसके ने बचाया नौ वर्षीय बालिका का जीवन
पीलीभीत, अगस्त 21 -- पीलीभीत, संवाददाता। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मरौरी ब्लॉक के कबूलपुर निवासी नौ वर्षीय प्रतिक्षा के जन्मजात हृदय रोग की समय रहते पहचान कर उसका सफल उपचार कराया। जेएन मेडिकल कॉलेज अलीगढ़ में बच्ची की सीएचडी (जन्मजात हृदय रोग) की सर्जरी सफलतापूर्वक की गई। उपचार के बाद बच्ची के स्वास्थ्य में सुधार है।आरबीएसके टीम-बी ने स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान प्रतिक्षा की बीमारी की पहचान की थी। टीम ने परिजनों को बीमारी और उपचार की जानकारी देने के साथ आवश्यक जांच कराई। इसके बाद बच्ची को उच्च चिकित्सा संस्थान के लिए रेफर किया गया। टीम के प्रयास से अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज में उसका उपचार कराया गया और सफल सर्जरी के बाद बच्ची को नई जिंदगी मिली। इसमें आरबीएसके टीम-बी की डॉ. खुशबू जमाल, डॉ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.