आरबीएसके ने पहचानी बीमारी, लखनऊ में हुई तालिब की सर्जरी
पीलीभीत, सितम्बर 10 -- पीलीभीत। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) की टीम ने स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान ललौरीखेड़ा ब्लॉक के तीन वर्षीय तालिब में जन्मजात क्लेफ्ट लिप (कटे होंठ) की समस्या की पहचान कर समय पर उपचार की राह दिखाई। टीम के प्रयास से बच्चे की लखनऊ स्थित उच्च चिकित्सा केंद्र में निशुल्क सर्जरी कराई गई, जिसके बाद उसके चेहरे पर मुस्कान लौट आई। ग्राम अबूडांडी निवासी इशहाक के तीन वर्षीय बेटे तालिब की आरबीएसके टीम-ए ने स्वास्थ्य जांच की थी। जांच में बच्चे में क्लेफ्ट लिप की समस्या सामने आई। टीम ने परिजनों को बीमारी की जानकारी देने के साथ ही सरकारी योजना के तहत उपलब्ध निशुल्क उपचार के बारे में बताया। इसके बाद बच्चे को उपचार के लिए सीआईपीएस सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल, लखनऊ रेफर किया गया। वहां उसकी सफलतापूर्वक निशुल्क सर्जरी कराई ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.