सीवान, मार्च 24 -- हसनपुरा, एक संवाददाता। नगर पंचायत के गागल खां के टोला स्थित नया प्राथमिक विद्यालय परिसर में सोमवार को राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) टीम द्वारा बच्चों का स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यालय के कुल 53 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जांच टीम में शामिल डॉ. जाहिद अंसारी एवं फार्मासिस्ट शाहिद अंसारी ने बच्चों के सामान्य स्वास्थ्य की जांच के साथ-साथ विशेष रूप से छात्राओं के हीमोग्लोबिन स्तर की जांच की। जांच के क्रम में बच्चों को स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श भी दिया गया। चिकित्सकों ने बच्चों को साफ-सफाई, पौष्टिक आहार और नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व के बारे में जानकारी दी। वही स्वास्थ्य जांच के दौरान एक छात्र और दो छात्राओं में दांत, कान और आंख से संबंधित समस्याएं पाई गईं। इन तीनों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.