आरबीएसके टीम को सौंपी जिम्मेदारी
बागपत, मई 8 -- खेकड़ा। ब्लॉक क्षेत्र में अब 14 वर्ष की बालिकाओं को गर्भाशय मुख कैंसर यानि सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी वैक्सीन लगाई जाएगी। सीएचसी अधीक्षक ने टीम को प्रचार-प्रसार और जागरूकता अभियान चलाने की जिम्मेदारी सौंपी है। टीम ने शुक्रवार को क्षेत्र के अनेक स्कूलों में छात्राओं को वैक्सीन लगवाने का महत्व बताया। कस्बे के गुरूकुल विद्यापीठ में डा. दीप्ति चौधरी ने छात्राओं को बताया कि एचपीवी संक्रमण ही सर्वाइकल कैंसर का प्रमुख कारण माना जाता है, इसलिए कम उम्र में यह टीका लगना बेहद आवश्यक है। प्रधानाचार्या प्रभा सिंघल, उप प्रधानाचार्या राखी झा, फिजियोथेरेपिस्ट पंकज जोशी समेत स्वास्थ्य टीम, विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.