पूर्णिया, मार्च 16 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। कसबा प्रखंड के आंगनबाड़ी केंद्र लड्डू चौक मुसहरी पर शनिवार को आरबीएसके चलंत चिकित्सा दल सीएचसी कसबा द्वारा माइक्रोप्लान के अनुसार बच्चों की नियमित स्वास्थ्य जांच की गई। इस दौरान टीम ने बच्चों की स्क्रीनिंग कर उनके स्वास्थ्य और पोषण की स्थिति का आकलन किया। जांच के दौरान अनुष्का कुमारी पिता मुकेश कुमार गंभीर कुपोषण से पीड़ित मिली। स्थिति को देखते हुए चलंत चिकित्सा दल ने तत्परता दिखाते हुए बच्ची को तुरंत पोषण पुनर्वास केंद्र पूर्णिया में भर्ती कराया, जहां उसका आवश्यक उपचार और विशेष देखभाल की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार आरबीएसके टीम द्वारा नियमित रूप से आंगनबाड़ी केंद्रों पर जाकर बच्चों की स्वास्थ्य जांच की जाती है ताकि कुपोषण सहित अन्य बीमारियों की समय पर पहचान कर उचित उपचार उपल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.