भागलपुर, फरवरी 20 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के मरीजों को बेहतर इलाज व सर्जरी की सुविधा प्रदान करने को लेकर शुक्रवार को मायागंज अस्पताल के अधीक्षक कार्यालय में बैठक हुई। अध्यक्षता करते हुए अस्पताल अधीक्षक डॉ. एचपी दुबे ने कहा कि बैठक में नवजात व बच्चों के इलाज को कैसे बेहतर बनाया जाये, इस पर चर्चा हुई। चूंकि आरबीएसके के तहत जन्मजात हृदय रोग, क्लब फुट, कटे होंठ-तालू व जन्मजात बहरेपन का इलाज व सर्जरी की जाती है। ऐसे में दंत विभाग, ईएनटी, शिशु रोग, पीएमआर विभाग के चिकित्सकों को मिलजुलकर काम करना होगा। बैठक में डॉ. मणिभूषण, डॉ. मसीह आजम, डॉ. कुमार रत्नेश, डॉ. पम्मी राय, डॉ. धर्मेंद्र कुमार, डॉ. माधुरी कुमारी आदि की मौजूदगी रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.