आरबीएसके के विशेष अभियान से 1600 बच्चों का मुफ्त इलाज
धनबाद, सितम्बर 3 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता। जिला प्रशासन की ओर से चलाए जा रहे राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के विशेष स्वास्थ्य अभियान से अब तक करीब 1600 बच्चों को नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिला है। डीसी आदित्य रंजन की पहल पर 0 से 18 वर्ष तक के बच्चों की जांच, विशेषज्ञ परामर्श, उपचार, रेफरल और फॉलोअप की व्यवस्था की जा रही है। अभियान के तहत 700 बच्चों का उपचार प्रखंड स्तरीय शिविरों में किया गया। वहीं करीब 900 बच्चों को जिलास्तरीय विशेष उपचार शिविर में विशेषज्ञ सेवाएं दी गईं। अब तक 232 बच्चों को दंत चिकित्सा, 33 को क्लब फुट का उपचार और 96 बच्चों को त्वचा रोग संबंधी उपचार मिला है। आंखों की जांच में जरूरतमंद बच्चों को चश्मा उपलब्ध कराया जा रहा है, जबकि सर्जरी की आवश्यकता वाले बच्चों को रेफर किया जा रहा है। सुनने में परेश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.