हापुड़, मई 28 -- प्रधानमंत्री के टीबी मुक्त भारत करने के सपने को साकार करने के लिए जिलाधिकारी कविता मीणा के निर्देशानुसार एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.वेद प्रकाश अग्रवाल के नेतृत्व में जनपद में सतत प्रयास किए जा रहे हैं। बुधवार को जिला क्षय रोग अधिकारी कार्यालय सभागार में आरबीएसके चिकित्सा अधिकारियों की एक सीएमई (सतत् चिकित्सा शिक्षा) कराई गई। प्रशिक्षण शिविर के आयोजन के अवसर पर जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ.राजेश सिंह एवं उप जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ.कृष्ण कुमार शर्मा द्वारा आरबीएसके के चिकित्सा अधिकारियों को क्षय रोग के लक्षण, उपचार निदान के विषय में विस्तार से पढ़ाया गया। डॉ राजेश सिंह ने बताया कि टीबी की पहचान उसके लक्षणों के द्वारा आसानी से हो सकती है। यदि किसी व्यक्ति को दो सप्ताह से अधिक से खांसी, खांसी के साथ बलगम आना, बलगम में खून आना...