आरबीएल बॉन्ड जारी कर एक अरब डॉलर जुटाएगा
नई दिल्ली, सितम्बर 7 -- नई दिल्ली। निजी क्षेत्र के ऋणदाता आरबीएल बैंक ने सोमवार को कहा कि उसके निदेशक मंडल ने बॉन्ड जारी कर विदेशी निवेशकों से एक अरब अमेरिकी डॉलर तक जुटाने को मंजूरी दी है। निदेशक मंडल ने अमेरिकी प्रतिभूति अधिनियम, 1933 के तहत एक 'यूरो मीडियम टर्म नोट प्रोग्राम' (ईएमटीएन प्रोग्राम) को मंजूरी दी है, जो विनियामक, वैधानिक और अन्य स्वीकृतियों के अधीन है। निदेशक मंडल ने ईएमटीएन कार्यक्रम के तहत स्वीकृत तरीकों से धन जुटाने के लिए एक या अधिक लेनदेन के माध्यम से एक अरब अमेरिकी डॉलर तक के विदेशी मुद्रा बॉन्ड या किसी अन्य ऋण प्रतिभूतियों को जारी करने को मंजूरी दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.