आरबीएल बैंक को 173 करोड़ का जीएसटी नोटिस
नई दिल्ली, सितम्बर 30 -- नई दिल्ली। निजी क्षेत्र के आरबीएल बैंक ने बुधवार को कहा कि उसे वित्त वर्ष 2022-23 में कथित तौर पर गलत रूप से इनपुट टैक्स क्रेडिट लेने के मामले में 173.08 करोड़ रुपये से अधिक के माल एवं सेवा कर (जीएसटी) की मांग को लेकर कारण बताओ नोटिस मिला है। बैंक ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा, नोटिस में वित्त वर्ष 2022-23 के लिए ब्याज और जुर्माने सहित 1,73,08,68,535 रुपये के जीएसटी की मांग की गई है। यह मांग बैंक के डिजिटल बैंकिंग कारोबार इकाई के लिए अलग से लिए गए जीएसटी पंजीकरण के तहत प्राप्त इनपुट टैक्स क्रेडिट से संबंधित है। आरबीएल बैंक ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि वह महाराष्ट्र राज्य माल एवं सेवा कर प्राधिकरण से मिले कारण बताओ नोटिस पर अपना जवाब दाखिल करेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.