आरबीएल बैंक को जीएसटी मांग को लेकर नोटिस
नई दिल्ली, अगस्त 28 -- नई दिल्ली। आरबीएल बैंक को कथित तौर पर माल एवं सेवा कर (जीएसटी) कम भुगतान करने के लिए कर प्राधिकरण से 103.76 करोड़ रुपये की कर मांग को लेकर नोटिस मिला है। आरबीएल बैंक ने शेयर बाजार को दी सूचना में शुक्रवार को कहा कि उसे 27 अगस्त, 2026 को महाराष्ट्र वस्तु एवं सेवा कर अधिनियम, 2017 की धारा 74 के तहत मुंबई के राज्य कर सहायक आयुक्त की ओर से कारण बताओ नोटिस प्राप्त हुआ है। बैंक ने कहा, ''नोटिस में वित्त वर्ष 2020-21 के लिए ब्याज और जुर्माने समेत 103.76 करोड़ रुपये की जीएसटी मांग का प्रस्ताव किया गया है। यह मामला बैंक के डिजिटल बैंकिंग कारोबार के लिए अलग से प्राप्त जीएसटी पंजीकरण के तहत लिए गए इनपुट टैक्स क्रेडिट से संबंधित है।''
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.