बरेली, अप्रैल 18 -- बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। आरबीएमआई के नर्सिंग विभाग द्वारा मासिक स्वच्छता एवं स्त्री रोग संबंधी कैंसर विषय पर एक जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं और महिला शिक्षकों को मासिक स्वच्छता के महत्व, इससे जुड़े स्वास्थ्य जोखिमों तथा कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से इसके संबंध के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ वाइस प्रेसिडेंट (लर्निंग एंड एकेडमिक्स) डॉ. राजेश वर्मा और वाइस प्रेसिडेंट (मार्केटिंग एंड कम्युनिकेशन) डॉ. दार्शनील ग्रोवर ने दीप प्रज्वलन करके किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं का स्वास्थ्य समाज की प्रगति का आधार है और मासिक स्वच्छता जैसे विषयों पर खुलकर चर्चा आवश्यक है। मुख्य वक्ता डॉ. सीमा सिंह (वैशाली, गाजियाबाद) ने मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता के वैज्ञानिक पहलुओं पर विस्तार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.