आरबीआई शुरू कर सकता है प्लॉस्टिक नोट
नई दिल्ली, मई 29 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। भारतीय रिजर्व बैंक प्लास्टिक यानी पॉलीमर नोट चलन में ला सकता है। संभावना है कि जल्द ही पॉलीमर नोटों को लेकर पायलट प्रोजेक्ट भी शुरू किया जा सकता है। यह नोट मौजूदा कागज वाले नोटों की तुलना में ज्यादा मजबूत और टिकाऊ होंगे। शुक्रवार को आरबीआई की तरफ से जारी अपनी वार्षिक रिपोर्ट में इस बात के संकेत दिए गए हैं। पॉलीमर नोट को लेकर बीते कुछ समय में हुई केंद्रीय बैंक की बोर्ड बैठकों में भी विस्तार से चर्चा की गई है। इससे साफ है कि केंद्रीय बैंक अब गंभीरता से प्लास्टिक नोट लाने पर विचार कर रहा है। इससे वर्ष 2012 में पॉलीमर नोटों को शुरू करने की योजना बनाई गई थी, लेकिन तकनीकी समस्याओं की वजह से उस वक्त रोक दिया गया था। लेकिन अब कई स्तर पर तकनीक बेहतर हुई है। प्लास्टिक नोट तैयार करने से लेकर एटीएम मशीन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.