रांची, मार्च 20 -- रांची, संवाददाता। भारतीय रिजर्व बैंक रांची की ओर से 'नवस्त्री कविता महोत्सव' व 'नवोदिता कविता प्रतियोगिता' का आयोजन किया गया। इस अवसर आरबीआई रांची के क्षेत्रीय निदेशक प्रेम रंजन ने इसे स्त्री सशक्तीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया। कार्यक्रम में 'नींद में नाच' काव्य संग्रह पर चर्चा की गई। वहीं, प्रतियोगिता में भाव्या को प्रथम, प्राची मिश्रा को द्वितीय और आयुषी को तृतीय पुरस्कार मिला। अन्य प्रतिभागियों को भी सम्मानित किया गया। साथ ही भावनृत्य प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रस्तुतियां दी गईं। महिला दिवस पर महिलाओं को सम्मानित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...