नई दिल्ली, मई 5 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। संसद मार्ग स्थित आरबीआई भवन में मंगलवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब छत पर लगे सौर ऊर्जा पैनलों में अचानक आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग मौके पर पहुंचा और करीब 15 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। आग बुझाने के लिए पांच दमकल गाड़ियों को लगाया गया। दमकल विभाग के अनुसार, आग लगने की सूचना दोपहर करीब 1:05 बजे फायर कंट्रोल रूम को मिली थी। इसके बाद तुरंत टीमें मौके के लिए रवाना की गईं। दमकलकर्मियों ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आग को फैलने से पहले ही नियंत्रित कर लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। यह भी पढ़ें- दिल्ली की RBI बिल्डिंग में लगी आग, मौके पर पहुंची दमकर की 6 गाड़िया प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आग सोलर पैनल से जुड़े एमसीबी बॉक्स में लगी थी। आशंका है कि शॉर्ट सर्किट इसकी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.