जमशेदपुर, मई 31 -- भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की ओर से शुक्रवार को पटमदा के लावा पंचायत मंडप परिसर में 'ई-बात' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन आरबीआई पटना के क्षेत्रीय निदेशक सुजीत कुमार अरविंद ने किया। इस अवसर पर आरबीआई पटना के उप महाप्रबंधक संजीव कुमार, बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय उप महाप्रबंधक पंकज कुमार मिश्रा, पटमदा के अंचलाधिकारी डॉ. राजेंद्र कुमार दास सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे। क्षेत्रीय निदेशक सुजीत कुमार अरविंद ने कहा कि बैंकिंग क्षेत्र में तेजी से प्रगति हुई है और गांवों में महिलाओं के बीच वित्तीय जागरूकता बढ़ना सुखद संकेत है। उन्होंने बताया कि आरबीआई बैंकों का बैंक है और लोगों के बीच बैंकिंग सुविधाओं, बचत, निवेश, असली-नकली नोट की पहचान तथा साइबर ठगी से बचाव को लेकर जागरूकता फैलाना इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है।...