नई दिल्ली, जून 17 -- मुंबई। भारतीय रिजर्व बैंक ने बुधवार को बैंकिंग प्रणाली में नकदी बनाए रखने के लिए 72,300 करोड़ रुपये डाले। अग्रिम कर भुगतान के कारण बाजार में नकदी का अधिशेष घट जाने पर यह राशि दो परिवर्ती रेपो दर (वीआरआर) नीलामियों के जरिये डाली गई। केंद्रीय बैंक ने दो दिन की वीआरआर नीलामी के जरिये 5.26 प्रतिशत की कट-ऑफ दर पर 50,016 करोड़ रुपये डाले। इसके अलावा, दो दिन की एक अन्य नीलामी के माध्यम से 22,284 करोड़ रुपये अलग से डाले गए। इस तरह कुल 72,300 करोड़ रुपये की नकदी डाली गई। वीआरआर नीलामी आरबीआई का एक माध्यम है, जिसके जरिये वह बैंकिंग प्रणाली में नकदी की अस्थायी कमी या अधिकता को संतुलित करता है। यह भी पढ़ें- आरबीआई ने बैंकिंग प्रणाली में 72,300 करोड़ डाले

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...