आरबीआई ने पुलिसकिर्मयों को बताए ठगी से निपटने के गुर
लखनऊ, जुलाई 29 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता डीजीपी मुख्यालय में बुधवार को आरबीआई कानपुर के सहयोग से पुलिस कर्मियों के लिए विशेष प्रशिक्षण सत्र का आयोजन हुआ। आरबीआई के विशेषज्ञों ने पुलिस अधिकारियों को लोगों से अनधिकृत रूप से धन एकत्रित करने वाली अनिगमित इकाइयों की धोखाधड़ी से जुड़ी गतिविधियों से निपटने के गुर बताए। प्रशिक्षण में विभिन्न जिलों और पुलिस इकाइयों के निरीक्षकों व उपनिरीक्षकों ने प्रतिभाग किया। उन्हें आर्थिक व साइबर अपराधों, डिजिटल भुगतान, वित्तीय विनियमन तथा संबंधित विधिक प्रावधानों की जानकारी भी दी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.