नई दिल्ली, अप्रैल 17 -- मुंबई। भारतीय रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को सात दिन की 'परिवर्तनीय दर रिवर्स रेपो' नीलामी के जरिये बैंकिंग प्रणाली से 2,00,031 करोड़ रुपये की नकदी को अस्थायी रूप से वापस ले लिया। केंद्रीय बैंक को इस नीलामी में दो लाख करोड़ रुपये की अधिसूचित राशि के मुकाबले 2,28,098 करोड़ रुपये की अधिक बोलियां मिलीं। आरबीआई ने 5.24 प्रतिशत की कट-ऑफ दर और 5.23 प्रतिशत की भारित औसत दर पर बोलियों को स्वीकार किया। परिवर्तनीय रेपो दर नीलामी आरबीआई की बैंकों में अल्पकालिक नकदी संतुलित करने के लिए उपयोग की जाने वाली एक मौद्रिक नीति पहल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...