रांची, सितम्बर 24 -- रांची, संवाददाता। भारतीय रिजर्व बैंक, रांची ने प्रकृति और पर्यावरण पर आधारित 'नवकथा अंतर्कथा 2025' कहानी प्रतियोगिता का समापन किया। बुधवार को एक निजी होटल में विजेताओं को सम्मानित भी किया गया। क्षेत्रीय निदेशक प्रेम रंजन प्रसाद सिंह ने पुरस्कार प्रदान करते हुए कहा कि रचनात्मक लेखन जीवन के हर क्षेत्र में प्रकाश फैलाता है। प्रतियोगिता पिछले मार्च में संपन्न 'कथा अंतर्कथा' के आयोजन की अगली कड़ी थी। इसमें विभिन्न आयु-वर्ग के प्रतिभागियों ने अपनी मौलिक रचनाओं से भावनाओं की सूक्ष्म छवियों को उकेरा। वहीं, कथाकारों ने भी अपनी प्रिय कथाओं और उनकी अंतर्कथाओं को प्रस्तुत किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.