आरबीआई की तर्ज पर हो बैंक पेंशन का अपडेशन, खत्म हों विसंगतियां
लखनऊ, मई 9 -- ऑल इंडिया इंडियन बैंक पेंशनर्स एडं रिटायरीज एसोसिएशन (एआईआईबीपीआरए) ने आरबीआई की तर्ज पर पेंशन अपडेशन व विशेष भत्ता जोड़कर पेंशन की गणना करने और नि:शुल्क स्वास्थ्य बीमा की सुविधा की मांग की है। संगठन के अध्यक्ष एनएन दुबे ने शनिवार को यह मांग उठाई। उन्होंने कहा कि एआईआईबीपीआरए की यूपी मध्य इकाई का त्रिवार्षिक प्रांतीय अधिवेशन रविवार को चारबाग स्थित होटल अम्बर में आयोजित किया जाएगा। संगठन के सचिव हरिहर प्रसाद सिंह व संयोजक आलोक कुमार पाण्डेय ने बताया कि बैंक पेंशन में 'पेंशन अपडेशन' न होने के कारण भारी विसंगति पैदा हो गई है। स्थिति यह है कि हाल ही में सेवानिवृत्त हुए एक चपरासी की पेंशन, 15 साल पहले रिटायर हुए जनरल मैनेजर (जीएम) से अधिक है। उन्होंने कहा कि सरकारी और आरबीआई कर्मचारियों की तर्ज पर द्विपक्षीय वेतन समझौते के अनुसार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.