रुद्रपुर, जनवरी 30 -- रुद्रपुर, संवाददाता। भारतीय रिजर्व बैंक देहरादून के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) से संबंधित टाउन हॉल मीटिंग शुक्रवार को एक होटल में हुई। बैठक में जिले के लगभग 150 उद्यमियों ने सहभागिता की। बैठक की अध्यक्षता भारतीय रिजर्व बैंक देहरादून के क्षेत्रीय निदेशक अरविंद कुमार ने की। उन्होंने प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए ऊधमसिंह नगर जिले में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों के विकास की व्यापक संभावनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने सूक्ष्म उद्यमों की महत्ता बताते हुए उद्यमियों से इस मंच का अधिकतम लाभ उठाने का आह्वान किया। साथ ही भारतीय रिजर्व बैंक के एमएसएमई क्षेत्र के लिए उठाए गए कदमों और नए प्रयासों की जानकारी दी। बैठक के दौरान उद्यमियों के पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दिए गए और उनकी विभिन्न जिज्ञासाओं का समाधान किया गया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.