रुद्रपुर, मार्च 12 -- खटीमा, संवाददाता। आरपी पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव कार्यक्रम बुधवार को संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि एसडीओ अंबिका प्रसाद यादव, विद्यालय प्रबंधक रंजन अग्रवाल, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी एवं विद्यालय के संरक्षक गीताराम बंसल ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मेलाघाट रोड स्थित विद्यालय में प्रतिभा उत्सव कार्यक्रम में बच्चों ने स्टेज पर रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। देश प्रेम उत्तराखंड संस्कृति पंजाबी भांगड़ा, गिद्दा, पर्वतीय ,बंगाली डांस आदि मनमोहक नृत्य एवं कार्यक्रम स्कूली बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए । कार्यक्र में अतिथियों को सम्मानित किया गया। प्रबंधक रंजन अग्रवाल, कांग्रेस नेता महेश जोशी, सुनील रैदानी, जगदीश जोशी, राम सिंह राणा, सुदर्शन वर्मा ,बीजेपी पूर्व नगर मंडल महामंत्री मनोज वाधवा, पंजाबी महासभा के संरक्षक ब...