जमशेदपुर, मार्च 24 -- सामाजिक संस्था केसरी सेना के द्वारा आर पी पटेल हाई स्कूल जुगसलाई के प्रांगण में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया,जिसमे लोगो ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। इसमें कुल 137 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। शिविर की शुरुआत शहीदों के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम का उद्घाटन नगर परिषद के पूर्व प्रत्याशी रिंकू सिंह ने किया। शिविर में अतिथियों के रूप में धर्मेंद्र प्रसाद, शिव शंकर सिंह, सन्नी सिंह,अप्पू तिवारी,,नीतीश कुमार एवं अन्य लोग शामिल हुए। शिविर को संचालन करने में संस्था की तरफ से अध्यक्ष प्रवीण प्रसाद, बिट्टू सिंह ,अमर तिवारी,विशाल सिंह,सुधाकर, रंजन पांडे,दीपक सिंह, रजनीश तिवारी, सिट्टू सिंह व संस्था के सभी सदस्यों का योगदान रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...