आरपी डिग्री कालेज में हुई निबंध प्रतियोगिता
बरेली, जुलाई 11 -- मीरगंज, संवाददाता। राजेंद्र प्रसाद डिग्री कालेज में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता पैदा करने को पौधरोपण एवं पर्यावरण संरक्षण विषय पर शनिवार निबंध प्रतियोगिता हुई। कार्यक्रम प्राचार्य प्रो. एसके सिंह के निर्देशन में हुआ। प्राचार्य ने पर्यावरण संरक्षण, पौधरोपण एवं सतत विकास का महत्व बताया। पौधरोपण प्रभारी डा. आनंद कुमार के संचालन में हुए कार्यक्रम में एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी डा. बीके प्रधान एवं डा. संदीप तिवारी, वीरेंद्र शर्मा एवं रत्नाकर दुबे मौजूद रहे। निबंध प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इसमें मनीष ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। छात्रों ने पौधरोपण व पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने का संकल्प लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.