आरपी करेंगे लाभुकों की मॉनिटरिंग
बगहा, जुलाई 12 -- बेतिया। प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद उद्यम उन्नयन योजना के लाभुक को सभी प्रकार से सहायता उपलब्ध कराने के लिए शीघ्र ही 12 संसाधन सेवी बहाल किए जाएंगे। इसकी जानकारी देते हुए उद्योग विभाग के महाप्रबंधक रोहित राज में यह बताया कि जिला उद्योग केंद्र ऐसे संसाधन सेवियों को सेवा देने का मौका प्रदान कर रहा है। ये सभी चयनित संसाधन सेवी पीएमएफएमई के लाभुक को फसाई का प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने में भी मदद करेंगे। इसके अलावे उद्यम का पंजीकरण कराने और उनको जीएसटी नंबर उपलब्ध कराने में भी सहायता प्रदान करेंगे ताकि किसी भी लाभुक को परेशानी नहीं हो सके। महाप्रबंधक ने बताया कि आजकल मशीन की खरीदारी में कई प्रकार का घाल मेल सामने आ रहा है। कई लाभुक बिचौलियों के शिकार हो रहे हैं। इसलिए मशीन की खरीदारी में भी लाभुकों को संसाधन सेवी पूरा सहयोग करेंगे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.