कानपुर, अप्रैल 29 -- कानपुर। रोवर्स कप अंडर-12 इंटर एकेडमी क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया। इसमें कानपुर क्रिकेट एकेडमी ने आरपीसी एकेडमी को नौ विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। अब फाइनल में कानपुर क्रिकेट एकेडमी की भिड़ंत कपिल क्रिकेट कोचिंग सेंटर एकेडमी से होगी। जाजमऊ स्थित रोवर्स मैदान पर हुए दूसरे सेमीफाइनल मैच में आरपीसी एकेडमी ने 25 ओवर में आठ विकेट पर 82 रन बनाए। टीम की ओर से जेफ ने नाबाद 36 रन, आयुष निषाद ने 15 रन बनाए। गेंदबाजी में शिवांश राय ने तीन, प्रखर अवस्थी ने एक खिलाड़ी को आउट किया। जवाब में कानपुर क्रिकेट एकेडमी ने 12.2 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 86 रन बनाकर मैच नौ विकेट से जीता। टीम की ओर से अनिरुद्ध सिंह ने नाबाद 37 रन व सचिन सोनकर ने नाबाद 31 रन की पारी खेली। मैन ऑफ द मैच का पुरस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.