कोडरमा, मार्च 25 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। रमेश प्रसाद यादव शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में बुधवार को छात्र संघ का चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. लक्ष्मी सरकार मुख्य रूप से उपस्थित रहीं। चुनाव प्रक्रिया चुनाव प्रभारी डॉ. मनीष कुमार पासवान की देखरेख में सम्पन्न कराई गई। चुनाव बैलेट पेपर के माध्यम से कराया गया, जिसमें सत्र 2025-27 के प्रशिक्षुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सभी प्रशिक्षुओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, संयुक्त सचिव, खेल सचिव एवं सांस्कृतिक सचिव पदों के लिए मतदान किया। चुनाव परिणाम के अनुसार अध्यक्ष पद पर मो. तमशील आलम, उपाध्यक्ष पद पर पूजा कुमारी, सचिव पद पर साहब अंसारी, संयुक्त सचिव पद पर सन्नी कुमार, खेल सचिव पद पर सौरव कुमार तथा सांस्कृतिक सचिव प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.