कोडरमा, मार्च 10 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। रमेश प्रसाद यादव शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी का विषय "जागरूक नारी, सशक्त समाज" रखा गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एडवोकेट सह झारखंड राज्य महिला आयोग की पूर्व सदस्य किरण कुमारी उपस्थित रहीं।महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. लक्ष्मी सरकार ने मुख्य अतिथि किरण कुमारी को सम्मानित किया। मुख्य अतिथि किरण कुमारी ने अपने संबोधन में कहा कि महिलाओं की जागरूकता ही समाज की वास्तविक शक्ति है। जब महिलाएं अपने अधिकारों और कानूनों के प्रति सजग होती हैं, तब समाज में सकारात्मक परिवर्तन स्वतः दिखाई देता है। उन्होंने घरेलू हिंसा अधिनियम, कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न से संरक्षण अधिनियम, दहेज प्रतिषेध अधिनियम और बाल विवाह निषेध अधिनियम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.