बोकारो, मार्च 10 -- आरपीपीएस शिक्षण संस्थान रानी पोखर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सोमवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में महिला शिक्षकों और पुरुष शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और महिलाओं के अधिकारों, उनकी उपलब्धियों, और समाज में उनके योगदान को सम्मानित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के प्राचार्य डॉ मुकेश गुप्ता ने दीप प्रज्वलन और महिला शक्ति का सम्मान करने के साथ हुआ। इस अवसर पर महिला शिक्षकों ने अपने विचार साझा किए और महिलाओं के सशक्तिकरण पर जोर दिया। कार्यक्रम में पुरुष शिक्षकों ने भी महिलाओं के प्रति सम्मान और समर्थन का संदेश दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं की शक्ति और उनकी अद्वितीय भूमिका को प्रदर्शित किया गया। प्राचार्य ने कहा महिलाएं समाज की रीढ़ होती हैं और उनके बिना कोई भी समाज या...