बोकारो, मार्च 8 -- बोकारो के आरपीपीएस स्कूल के कक्षा आठवीं के छात्र प्रेम कुमार ने भारत सरकार के प्रतिष्ठित 'इंस्पायर-मानक' पुरस्कार में अपनी जगह बनाकर जिले और स्कूल का नाम रौशन किया है। शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए आयोजित इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रेम कुमार के नवाचार को भारत सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग ने सराहा है। प्रेम को उनके इनोवेटिव आईडिया के लिए 10,000 रुपये का वित्तीय अनुदान और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया है। जबकि प्रेम कुमार का यह प्रोजेक्ट न केवल वैज्ञानिक है, बल्कि मानवीय संवेदनाओं से भी जुड़ा है। जिससे उनका आवागमन सुरक्षित हो सकेगा इस राशि का उपयोग प्रेम अब अपने मॉडल को और एडवांस बनाने में करेंगे, ताकि आगामी जिला स्तरीय प्रदर्शनी और परियोजना प्रतियोगिता में वे अपने स्कूल का प्रतिनिधित्व कर सकें।

हिंदी हिन्दु...