लातेहार, मार्च 2 -- महुआडांड़ प्रतिनिधि। प्रखंड अंतर्गत रामपुर में स्थित आर.पी.एस.आवासीय पब्लिक स्कूल महुआडांड़ में सोमवार को विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि एसडीएम बिपिन कुमार दुबे एवं एवं विशिष्ट अतिथि बीडीओ संतोष बैठा, जिला परिषद स्टेला नगेसिया, रामनरेश ठाकुर, मनीना कुजूर ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया। कार्यक्रम में अतिथियों को माला पहनाकर एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। प्रदर्शनी में भौतिकी, रसायन विज्ञान एवं जीव विज्ञान से संबंधित कई वर्किंग मॉडल प्रस्तुत किए गए। छात्रों ने ट्रैफिक लाइट, इंद्रिय अंग, ज्वालामुखी,जल शुद्धिकरण, पर्यावरण संरक्षण आदि के उपयोग तथा विज्ञान के विभिन्न सिद्धांतों पर आधारित मॉडल के माध्यम से अपनी समझ और कौशल का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। जिसमें विद्यार्थियों ने ...