बिहारशरीफ, अप्रैल 17 -- आरपीएस स्कूल में अंश राज ने 99.2 फीसद अंक ला लहराया परचम फोटो : अंश राज ऋषि शांतनु सोनाक्षी राज अंजलि कुमारी प्रिंस राज पीयूष राज बिहारशरीफ, निज संवाददाता। आरपीएस, कचहरी से 239 छात्रों ने 10वीं बोर्ड की परीक्षा दी। अंश राज ने 99.2 फीसदी अंक के साथ स्कूल में परचम लहराया है। वे स्कूल टॉपर बने हैं। 98.2 फीसदी अंक के साथ ऋषि शांतनु और सोनाक्षी राज दूसरे नंबर पर रहीं। निदेशक अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि स्कूल से इस वर्ष 91 छात्राओं और 148 छात्रों ने परीक्षा दी थी। 34 छात्रों ने 90 फीसदी से अधिक, 86 छात्रों ने 80 फीसदी से अधिक, 55 छात्रों ने 70 फीसदी से अधिक अंक लाकर स्कूल का मान बढ़ाया है। यह भी पढ़ें- अंश सेंट पॉल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में प्रथम आरपीएस स्कूल, मकनपुर में अंजली कुमारी 95.4 फीसदी अंक लाकर स्कूल टॉपर बनी ह...