पटना, फरवरी 20 -- आरपीएस रेसिडेंशियल स्कूल को बेस्ट स्कूल का अवार्ड मिला है। यह अवार्ड एक शैक्षिक सर्वे संगठन एडु कनेक्शन की ओर से शहर के 1628 स्कूलों में टेक्निकल एक्सिलेंट और अभिभावकों के मत पर मिला है। संस्था ने बताया कि हमारा उद्देश्य बच्चों को हमेशा से उच्च गुणवत्ता के शिक्षा प्रदान करना है। बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए संस्थान हमेशा तत्पर है। यह अवार्ड शिक्षकों, बच्चों समेत विद्यालय के सभी सदस्यों के मेहनत का परिणाम है। आगे भी हम ऐसे ही मेहनत करेंगे और बच्चों के भविष्य और संस्थान का नाम उज्जवल करने में सहयोगी रहेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...