पलामू, अगस्त 29 -- हुसैनाबाद। जपला स्थित आरपीएस विद्यालय में शुक्रवार को रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रधानाचार्य पुबाली रॉय के मार्गदर्शन में बच्चों और शिक्षकों ने विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों में हिस्सा लिया। इस दौरान विद्यार्थियों ने हैंडमेड राखियां बनाईं तथा ड्राइंग सहित अन्य गतिविधियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विद्यालय के निदेशक संजय कुमार सिंह उर्फ लड्डू सिंह ने बच्चों को रक्षाबंधन के महत्व और भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास एवं स्नेह के रिश्ते की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ऐसे पर्व बच्चों को भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का काम करते हैं। कार्यक्रम के अंत में बच्चियों ने बच्चों की कलाई पर राखियां बांधी। यह भी पढ़ें- Purnia News: एसएसबी जवानों के साथ बच्चों ने मनाया रक्षाबंधन इसके बाद सभी ...