दरभंगा, जनवरी 31 -- दरभंगा। रोज पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेल दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रोज पब्लिक स्कूल की निदेशिका डॉ. अनुपमा झा रहीं। खेल दिवस के दूसरे दिन क्रिकेट प्रतियोगिता में रसल, ओरवेल, शेली एवं एलियट हाउस की टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में एलियट हाउस प्रथम, ओरवेल द्वितीय, शेली तृतीय एवं रसल हाउस चतुर्थ स्थान पर रहा। विजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान की गई। इस अवसर पर उपनिदेशक अमन अनुराज, प्राचार्य डॉ. आर.के. सिंह, विद्यालय के अधिकारी प्रमोद कुमार झा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...