पलामू, दिसम्बर 29 -- मेदिनीनगर। जपला स्थित आरपीएस पब्लिक स्कूल में सोमवार को दो दिवसीय खेल कार्यक्रम, उमंग की शुरुआत की गई। उद्घाटन एनपीयू के कुलपति प्रो डॉ दिनेश कुमार सिंह ने विद्यालय के ट्रस्टी बिनोद कुमार सिंह, निदेशक संजय सिंह उर्फ लड्डू सिंह आदि के साथ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य पुबाली रॉय ने किया। विद्यालय परिवार ने अतिथियों का स्वागत और सम्मान किया। विद्यार्थियों ने अतिथियों के सम्मान में स्वागत गीत भी प्रस्तुत किया। पहले दिन दिन 100 मी व 200मी दौड़, लंबी कूद, खो-खो, रिले रेस, सैक रेस आदि में प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.