हाजीपुर, अप्रैल 24 -- महनार। संवाद सूत्र महनार के राम प्रसाद सिंह महाविद्यालय (आरपीएस कॉलेज) में महान स्वतंत्रता सेनानी वीर कुंवर सिंह की जयंती हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर कॉलेज परिसर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें प्राचार्य प्रो.अमित कुमार, शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं एवं स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत वीर कुंवर सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। उपस्थित सभी लोगों ने उनके अद्वितीय साहस, वीरता और देशभक्ति को नमन किया। प्राचार्य प्रो. अमित कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि वीर कुंवर सिंह 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के महानायक थे,जिन्होंने अंग्रेजों के विरुद्ध अदम्य साहस के साथ संघर्ष किया। यह भी पढ़ें- जयंती पर याद किए गए स्वतंत्रता सेनानी वीर कुंवर सिं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.