हाजीपुर, दिसम्बर 23 -- महनार, संवाद सूत्र। महनार के राम प्रसाद सिंह महाविद्यालय चकेयाज में गणित उत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं के बीच चित्रांकन, क्विज, नाटक, भाषण प्रतियोगिता तथा पोस्टर प्रदर्शनी का आयोजन हुआ, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अमित कुमार ने की, जबकि गणित विभाग के प्राध्यापक डॉ. भुवनेश राव पटेल कार्यक्रम के संयोजक रहे। मंच संचालन डॉ. पवन पंकज ने किया। अपने अध्यक्षीय संबोधन में प्राचार्य डॉ. अमित कुमार ने कहा कि इस प्रकार की शैक्षणिक एवं रचनात्मक गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने महान गणितज्ञ श्रीरामानुजन के जीवन से प्रेरणा लेकर ज्ञान और परिश्रम के बल पर आगे बढ़ने का आह्वान किया। विभिन्न प्रतियोग...