कानपुर, अप्रैल 4 -- रसूलाबाद,संवाददाता। कस्बे के आरपीएस इंटर कॉलेज में शिक्षकों के सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह का कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रधानाचार्य व अन्य शिक्षकों ने उन्हें फूल माला पहनाकर सम्मानित किया। रसूलाबाद कस्बे के आरपीएस इंटर कालेज में विदाई समारोह आयोजित किया गया। अधिवार्षिता आयु पूरी करने पर शिक्षक शिशुपाल सिंह व राजकुमार श्रीवास्तव को सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य डीपी शुक्ला ने कहा कि दोनों शिक्षकों ने अपने सेवाकाल में बच्चों को शिक्षित करने के साथ ही संस्कार प्रदान किए। इसके अलावा कॉलेज व साथी शिक्षकों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम किया है। शिक्षकों को भावी जीवन की शुभकामनाएं देते हुए उन्हें सामाजिक कार्यों से जुड़कर लोगों का कल्याण करने के लिए प्रेरित किया गया। प्रधानाचार्य व अन्य शिक्षकों ने सेवानिवृत्त शिक्षक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.