लातेहार, मार्च 26 -- महुआडांड़,प्रतिनिधि। प्रखंड के रामपुर स्थित आरपीएस आवासीय पब्लिक स्कूल में बुधवार को रिजल्ट डे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान विद्यालय के करीब 400 छात्र-छात्राओं का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया, जिसमें सभी विद्यार्थी सफल रहे। शत-प्रतिशत परिणाम से विद्यालय में उत्साह का माहौल रहा। नर्सरी से कक्षा 9 तक के विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की गई। कुल 45 विद्यार्थियों ने विभिन्न कक्षाओं में टॉपर स्थान प्राप्त किया, जिन्हें मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अभिभावकों की भी अच्छी भागीदारी रही। कार्यक्रम के अंत में शिक्षकों ने सभी विद्यार्थियों को भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया तथा निरंतर मेहनत करते रहने का संदेश दिया। मौके पर विद्यालय के संस्थापक ओम प्रकाश,निर्दे...