धनबाद, मार्च 10 -- हिल कॉलोनी स्थित रेलवे सुरक्षा विशेष बल (आरपीएसएफ) की 10वीं बटालियन परिसर में सोमवार को डीआरएम अखिलेश मिश्र ने रिक्रिएशन रूम और यूनिट कैंटीन का उद्घाटन किया। उद्घाटन कार्यक्रम में आरपीएसएफ नई दिल्ली के आईजी सुमति शांडिल्य भी वर्चुअल माध्यम से जुड़े। डीआरएम ने इस मौके पर बताया कि बटालियन रिक्रिएशन रूम में जवानों को छुट्टियों के समय में मानसिक विश्राम की सुविधा मिलेगी, जबकि यूनिट कैंटीन (केपीकेवी) के माध्यम से जवान दैनिक जरूरतों के सामान सहजता से उचित दाम पर खरीद सकेंगे। उद्घाटन के दौरान डीआरएम के साथ आरपीएफ के सीनियर कमांडेंट अनुराग मीणा, सीनियर डीईएन कोआर्डिनेशन प्रदीप कुमार आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.