आरपीएसएफ कर्मियों को दुर्घटना टालने के लिए किया गया सम्मानित
भागलपुर, अगस्त 26 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। पूर्व रेलवे की महाप्रबंधक गीतिका पांडेय ने मंगलवार को सभी प्रधान विभागाध्यक्षों, मंडल रेल प्रबंधकों एवं शाखा अधिकारियों के साथ साप्ताहिक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान उत्कृष्ट सतर्कता एवं कर्तव्यनिष्ठा के सम्मान में महाप्रबंधक ने आरपीएसएफ/12वीं बटालियन/बी कंपनी के सीटी महिपाल सिंह एवं कांस्टेबल हनुमान धांका को प्रशंसा प्रमाण-पत्र प्रदान किया। 15 अगस्त को जसीडीह रेलवे स्टेशन पर ड्यूटी के दौरान इन सतर्क जवानों ने ट्रेन के प्रस्थान के बाद तेज आवाज सुनाई देने पर तुरंत रेल पटरी में फ्रैक्चर का पता लगाया। उनकी तत्काल सूचना के फलस्वरूप तकनीकी टीम ने शीघ्रता से फिशप्लेट लगाकर ट्रैक को सुरक्षित किया तथा प्लेटफॉर्म पर रेल यातायात को सुरक्षित रूप से डायवर्ट किया गया, जिससे समग्र ट्रेन परिचाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.