जौनपुर, अगस्त 21 -- नौपेड़वा, हिन्दुस्तान संवाद। बक्शा कृषि विज्ञान केंद्र में कृषि विभाग की ओर से गुरुवार को सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन (आत्मा) योजना के तहत आरपीएल (रिकॉग्निशन ऑफ प्रायर लर्निंग) आधारित कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ। 20 अगस्त से एक सितंबर तक चलने वाले प्रशिक्षण में ब्लॉकवार किसानों को दो-दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाएगा।

कृषि प्रौद्योगिकी और जानकारी किसानों को उन्नत कृषि तकनीक, फसल संरक्षण, बेहतर बीज चयन, मृदा परीक्षण, जल प्रबंधन, जैविक एवं प्राकृतिक खेती तथा कृषि उपकरणों के इस्तेमाल की जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में भी बताया जाएगा। उप परियोजना निदेशक (आत्मा) डॉ. रमेश चंद्र यादव ने बताया कि प्रशिक्षण पूरा करने वाले किसानों को प्रमाणपत्र दिया जाएगा। भविष्य में कृषि आधारित योजनाओं में ...