रामपुर, मार्च 3 -- बढ़ती महंगाई और भविष्य की आर्थिक सुरक्षा को लेकर चिंतित ग्रामीण परिवारों के लिए आरपीएलआई योजना एक भरोसेमंद विकल्प बनकर सामने आई है। यह योजना विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को कम प्रीमियम में जीवन बीमा सुरक्षा प्रदान करती है। डाक सहायक भानू प्रताप सिंह के अनुसार, आरपीएलआई के तहत व्यक्ति अपनी आय और आवश्यकता के अनुसार बीमा कवर ले सकता है। योजना में न्यूनतम बीमा राशि दस हजार से शुरू होकर अधिकतम लगभग दस लाख तक उपलब्ध है। पॉलिसी अवधि और आयु के अनुसार प्रीमियम निर्धारित किया जाता है। डाक सहायक भानू प्रताप सिंह ने बताया कि यह केंद्र सरकार समर्थित बीमा योजना है, इसलिए इसमें जमा धनराशि पूरी तरह सुरक्षित रहती है। पॉलिसी धारकों को समय-समय पर घोषित बोनस का लाभ भी मिलता है। मैच्योरिटी पर बीमित राशि के साथ बोनस का भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.