आरपीएफ हटिया ने चार नाबालिगों को बाल तस्कारों से बचाया, एक गिरफ्तार
रांची, जुलाई 8 -- रांची, वरीय संवाददाता। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) पोस्ट हटिया ने ऑपरेशन आहट (एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग) के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए मानव तस्करी के प्रयास को विफल कर दिया। हटिया रेलवे स्टेशन से चार नाबालिग बच्चों को सुरक्षित बचाया गया। उन्हें रोजगार का झांसा देकर बेंगलुरु ले जा रहे एक युवक को गिरफ्तार कर एएचटीयू थाना के हवाले कर दिया गया। आरपीएफ के अनुसार, मंगलवार को हटिया स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या एक पर जांच के दौरान एस्केलेटर के पास एक संदिग्ध युवक चार नाबालिग बच्चों के साथ बैठा मिला। पूछताछ में युवक संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। इसके बाद सभी को आरपीएफ पोस्ट लाकर पूछताछ की गई। बच्चों ने बताया कि वे बिहार के नवादा जिले के रहने वाले हैं और आरोपी आशीष यादव (25 वर्ष) उन्हें नौकरी और मासिक वेतन का लालच देकर बेंगलुरु ले जा रहा थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.